ऐक्ट्रेस रान्या राव ने दुबई से सोने की तस्करी कर प्रत्येक ट्रिप में की कितनी कमाई?

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी व अभिनेत्री रान्या राव ने दुबई से सोने की तस्करी कर लगभग ₹12-₹13 लाख/ट्रिप की कमाई की। बकौल रिपोर्ट, रान्या 1 साल में 30 बार दुबई गई थीं। रान्या को करीब 15 किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।