ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा को कुछ समय पहले जिम में वर्कआउट करते समय चोट लगी थी और अब उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट शेयर कर बताया है कि उनके पैर में 3 फ्रैक्चर हुए और एक मसल टियर हुआ। रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक्स-रे रिपोर्ट शेयर की है। उन्होंने बताया कि दो हफ्तों से उन्होंने अपना पैर ज़मीन पर नहीं रखा है।