ऐक्ट्रेस शोभिता ने अपनी शादी में छुए ऐक्टर नागा चैतन्य के पैर, छिड़ी बहस

ऐक्टर नागा चैतन्य और ऐक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला की शादी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें शोभिता अपने पति के पैर छूते दिखीं। कुछ लोगों ने इसकी प्रशंसा की जबकि कुछ ने आलोचना की है। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "नागा रोक नहीं रहे हैं...बल्कि खुद को भगवान मान रहे हैं।" एक ने लिखा, "उन्होंने परंपराओं का पालन किया।"