ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने परिवार के आर्थिक तंगी से जूझने के चलते 12-वर्ष की उम्र में कमाना शुरू किया था। बकौल रिपोर्ट्स, उन्होंने सबसे पहले ट्रैवल एजेंसी में काम किया और उनकी पहली कमाई ₹500 थी। श्वेता ने 15-साल की उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने टीवी शो 'कलीरे' और 'कसौटी ज़िंदगी की' से लोकप्रियता हासिल की।