ऐक्ट्रेस संगीता बिजलानी के बंगले में चोरी के बाद की तस्वीरें आईं सामने
अभिनेत्री संगीता बिजलानी के बंगले में चोरी के बाद पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम को घटनास्थल पर दो संदिग्धों की उंगलियों के निशान मिले हैं। बंगले के अंदर की तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सामान तहस-नहस दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि खिड़की की ग्रिल और मेन गेट टूटा हुआ था जबकि फर्नीचर, गैजेट्स और सीसीटीवी कैमरे डैमेज थे।