दशहरा पर ऐक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के X पोस्ट की आलोचना हो रही है। उन्होंने लिखा था, "प्रिय रावण, तुम्हारे बर्ताव को 'राक्षसी' की जगह 'थोड़ा शरारती' कहना चाहिए...आखिरकार तुमने किया ही क्या था?" उन्होंने लिखा, "तुमने जल्दबाज़ी में एक महिला का अपहरण किया लेकिन उन्हें आज की दुनिया से ज़्यादा सम्मान दिया। तुम हमारी आधी संसद से ज़्यादा पढ़े-लिखे थे।"