फिल्म 'धुरंधर' की ऐक्ट्रेस सारा अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने को-ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर उन्हें ट्रिब्यूट दिया है। तस्वीरों संग सारा ने एक नोट में लिखा, "आप उन दुर्लभ लोगों में से हैं जो दूसरों को खुश देखकर सच में खुश होते हैं।" इस पर रणवीर ने कमेंट किया, "बस कर पगली, रुलाएगी क्या?।"