अभिनेत्री सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दायर करने के बाद एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। पोस्ट में #divorce का ज़िक्र करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे जीवन में आए भूचाल के बीच मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि मैं माता-पिता और सपोर्ट सिस्टम के बिना अकेले लड़ूंगी...जीवन ने सब कुछ छीन लिया।"