ऐक्टर अजित की 'विधामुर्याची' की रिलीज़ पर फैंस ने तमिलनाडु के थिएटर के अंदर जलाए पटाखे

ऐक्टर अजित की आज (गुरुवार) रिलीज़ हुई फिल्म 'विधामुर्याची' को देखने के लिए सुबह 4 बजे से ही तमिलनाडु के थिएटरों में दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भीड़ काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, तमिलनाडु के एक सिनेमाघर में फैंस ने थिएटर के अंदर ही पटाखे जला दिए जिसका वीडियो सामने आया है।