ऐक्टर अजित विजयन का 57 साल की उम्र में हुआ निधन

मलयालम फिल्मों के मशहूर अभिनेता अजित विजयन का रविवार को कोच्चि में 57 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 'ओरु इंडियन प्रणयकथा', 'अमर अकबर एंथनी' और 'बैंगलोर डेज' जैसी सुपरहिट फिल्मों और टीवी शो के लिए जाना जाता था। वह मशहूर कथकली कलाकार कलामंडलम कृष्णन नायर और मोहिनीयाट्टम नृत्यांगना कलामंडलम कल्याणीकुट्टी अम्मा के पोते थे।