ऐक्टर अर्जुन रामपाल ने 6 साल की डेटिंग के बाद की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से सगाई की पुष्टि

ऐक्टर अर्जुन रामपाल ने 6 साल की डेटिंग के बाद गर्लफ्रेंड व फैशन डिज़ाइनर गैब्रिएला डेमेट्रियादेस के साथ सगाई की पुष्टि की है। अर्जुन रामपाल ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट 'चैप्टर 2' में यह खुलासा किया। अर्जुन और गैब्रिएला के साथ में 2 बच्चे भी हैं। वहीं, पूर्व पत्नी मेहर जेसिया से अर्जुन की 2 बेटियां हैं।

Load More