ऐक्टर अल्लू अर्जुन 14 दिन जेल में रहेंगे, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में एक महिला की मौैत के मामले में ऐक्टर अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अल्लू 14 दिन तक जेल में रहेंगे। अल्लू पर आरोप है कि वह 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में बिना बताए पहुंचे थे और वहां भगदड़ मच गई थी।