ऐक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ क्या शिकायतें दी गईं जिसके चलते हुई उनकी गिरफ्तारी?
'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर (हैदराबाद) में भगदड़ में मारी गई महिला के पति की शिकायत के आधार पर ऐक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने दावा किया कि थिएटर में भीड़ को नियंत्रित करने की सुविधाएं नहीं थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भीड़ के धक्का-मुक्की के पीछे अल्लू के सुरक्षाकर्मी थे।