ऐक्टर अल्लू अर्जुन को जेल में नहीं मिला VIP ट्रीटमेंट, फर्श पर सोकर काटी रात: रिपोर्ट्स

रिपोर्ट्स हैं कि हैदराबाद में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत के मामले में एक रात जेल में बिताने वाले ऐक्टर अल्लू अर्जुन को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके साथ आम कैदी की तरह बर्ताव किया गया और उन्होंने फर्श पर सोकर रात काटी और खाना भी नहीं खाया।