अल्लू अर्जुन ने जेल में खाए चावल और सब्ज़ी, विशेष श्रेणी के बंदी जैसा हुआ व्यवहार: अधिकारी

तेलंगाना जेल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, फिल्म 'पुष्पा-2' के प्रीमियर में भगदड़ में महिला की मौत को लेकर गिरफ्तार हुए अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शुक्रवार रात जेल में चावल और सब्ज़ी खाई। अदालत के आदेशानुसार उनके साथ विशेष श्रेणी के बंदी जैसा व्यवहार किया गया। विशेष श्रेणी के बंदियों को खाट, मेज़ और कुर्सी दी जाती है।