ऐक्टर अक्षय कुमार और अनुपम खेर समेत कई हस्तियों ने दिग्गज अभिनेता गोवर्धन असरानी के निधन पर शोक जताया है। अक्षय ने कहा, "एक हफ्ते पहले 'हैवान' के शूट के दौरान उन्हें गले लगाया था। बहुत प्यारे इंसान थे...उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी।" अनुपम खेर ने कहा, "अपने व्यक्तित्व से दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए शुक्रिया।"