ऐक्टर गौरव खन्ना ने 'क्योंकि सास भी...2' में कास्ट किए जाने से जुड़ी खबरों पर किया रिऐक्ट

टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 'मिहिर विरानी' के किरदार के लिए खुद को कास्ट किए जाने से जुड़ी खबरों पर ऐक्टर गौरव खन्ना ने प्रतिक्रिया दी है। गौरव ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ये सच है। अफवाहों का आजकल कुछ है नहीं।" गौरव ने आगे कहा, "मैं इससे बहुत सरप्राइज़्ड हूं।"