हॉलीवुड ऐक्टर जैमी फॉक्स अपने जन्मदिन पर कैलिफोर्निया (अमेरिका) के बेवर्ली हिल्स के एक रेस्टोरेंट में डिनर के दौरान एक शख्स से विवाद में घायल हो गए हैं। उनके प्रतिनिधी ने बताया कि दूसरी टेबल पर बैठे शख्स ने गिलास फेंका जो जेमी के मुंह पर लगा। जैमी को इसके बाद टांके लगवाने पड़े और अब वह ठीक हैं।