ऐक्टर डीनो मोरिया से मुंबई पुलिस ने मीठी नदी मामले में 8 घंटे तक की पूछताछ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर डीनो मोरिया से मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मीठी नदी की गाद निकालने से जुड़े कथित घोटाले को लेकर शुक्रवार को करीब 8 घंटे तक पूछताछ की। रिपोर्ट्स के अनुसार, पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया। हालांकि, ज़रूरत पड़ने पर उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।