ऐक्टर धर्मेंद्र के निधन पर मशहूर सैंडआर्टिस्ट ने रेत पर कलाकृति बनाकर दी श्रद्धांजलि

ऐक्टर धर्मेंद्र के निधन पर मशहूर सैंडआर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने रेत पर कलाकृति बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पटनायक ने पुरी बीच (ओडिशा) पर दिवंगत ऐक्टर की कलाकृति बनाकर लिखा, "एक युग का अंत। रेस्ट इन पीस धर्मेंद्रजी।" गौरतलब है, धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर कई बॉलीवुड अभिनेताओं ने शोक जताया है।