ऐक्टर प्रतीक बब्बर ने बदला अपना नाम

ऐक्टर व राजनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने अपना नाम बदलकर प्रतीक स्मिता पाटिल रख लिया है। प्रतीक ने 'टीओआई' से कहा, "मैं सिर्फ अपनी मां स्मिता पाटिल के नाम और उनकी लेगेसी से रिश्ता रखना चाहता हूं। मैं मां की तरह बनने की कोशिश कर रहा हूं, पिता की तरह नहीं।"