ऐक्टर मनोज बाजपेयी को मिला चौथा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
दिल्ली में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान मंगलवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी को उनकी फिल्म 'गुलमोहर' के लिए नैशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले मनोज ने 1999 में फिल्म 'सत्या', वर्ष 2004 'पिंजर' और वर्ष 2021 में 'भोंसले' के लिए पुरस्कार जीते थे। अवॉर्ड मिलने पर मनोज ने कहा, "बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं।"