inshorts

ऐक्टर योगेश महाजन का हुआ निधन

ऐक्टर योगेश महाजन का रविवार को उमरगांव स्थित उनके फ्लैट पर कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। दरअसल, एक टीवी शो की शूटिंग के लिए जब वह सेट पर नहीं पहुंचे तब क्रू मेंबर्स ने फ्लैट पर जाकर देखा जहां वह मृत मिले। ऐक्ट्रेस सुजैन बर्नर्ट ने उनके निधन पर कहा, "एक महान इंसान को अलविदा...खबर से बेहद स्तब्ध हूं।"