inshorts

ऐक्टर यशपाल शर्मा ने बताया कैसे फ्लाइट में उन्हें ऑफर हुआ 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में रोल

ऐक्टर यशपाल शर्मा ने बताया है कि एक फ्लाइट में उनकी फिल्ममेकर अनुराग कश्यप से मुलाकात हुई थी। यशपाल ने उनसे जब फिल्मों में काम के बारे में पूछा तो उन्होंने ऐक्टर को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' की स्क्रिप्ट पढ़ने को दी। यशपाल ने कहा, "लखनऊ एयरपोर्ट पर...अनुराग ने मुझसे कहा कि 'आइटम-बॉय का रोल करोगे?' और मैंने हां कह दिया।"