ऐक्टर रंजीत ने रेखा से एक फिल्म का साइनिंग अमाउंट ले लिया था वापस, कहा- बहुत नखरे थे

ऐक्टर रंजीत ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने एक फिल्म के लिए ऐक्ट्रेस रेखा को दिया हुआ साइनिंग अमाउंट वापस मांग लिया था। बकौल ऐक्टर, वह एक फिल्म बना रहे थे जिसमें उन्होंने रेखा को कास्ट किया था। ऐक्टर ने बताया कि रेखा के चलते उन्होंने अपनी टीम को बाहर इंतज़ार करवाया था और उनके बहुत नखरे थे।