inshorts

ऐक्टर राजपाल यादव के पिता का हुआ निधन

ऐक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। पिता की स्थिति गंभीर होने की सूचना मिलने के बाद राजपाल यादव 23 जनवरी को ही थाईलैंड से दिल्ली पहुंचे थे।