ऐक्टर रितिक ने फिल्म 'स्काई फोर्स' के लिए 20 दिनों में बढ़ाया अपना 10 kg वज़न
ऐक्टर रितिक घनशानी ने बताया है कि उन्होंने हालिया फिल्म 'स्काई फोर्स' के लिए 20 दिनों के अंदर 10 किलोग्राम वज़न बढ़ाया है। रितिक अब सूरज बड़जात्या की राजश्री प्रोडक्शन की पहली वेब सीरीज़ 'बड़ा नाम करेंगे' में नज़र आएंगे। उन्होंगे आगे बताया कि 'स्काई फोर्स' के बाद उन्होंने 20 दिनों में दोबारा अपना 10 किलो वज़न कम किया था।