ऐक्टर राहुल देव ने बताया भाई मुकुल देव की मौत का 'सही कारण'
ऐक्टर राहुल देव ने भाई व ऐक्टर मुकुल देव के निधन के कारणों पर कहा है, "डॉक्टर्स और मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, मुकुल का निधन उनकी खराब खान-पान की आदतों की वजह से हुआ।" उन्होंने कहा, "आखिरी 4-5 दिनों में उसने खाना-पीना बंद कर दिया था। वह अकेला महसूस करता था। उसकी ज़िंदगी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी।"