ऐक्टर राहुल बोस पर रग्बी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद पाने के लिए गलत तरीके से हिमाचल प्रदेश का निवास प्रमाण-पत्र हासिल करने का आरोप है। जुब्बल राजघराने की दिव्या कुमारी के अनुसार, राहुल ने स्थानीय रग्बी असोसिएशन को मान्यता दिलाने का वादा किया था। बकौल दिव्या, एक व्यक्ति के पास हिमाचल-महाराष्ट्र का निवास प्रमाण-पत्र कैसे हो सकता है।