हाल ही में 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज़ बॉलीवुड वाइव्स' में नज़र आईं ऐक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ज्यूलरी डिज़ाइनर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिद्धिमा की नेटवर्थ करीब ₹43 करोड़ है जबकि उनके पति व बिज़नेसमैन भरत साहनी की नेटवर्थ करीब ₹252 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट्स, रणबीर और उनकी पत्नी/ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की कुल नेटवर्थ ₹800 करोड़ से अधिक है।