तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल ज़िले में एनएच 44 पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में ऐक्टर विजय देवरकोंडा बाल-बाल बच गए। उनकी लेक्सस कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी और हादसे के बाद उनकी क्षतिग्रस्त कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। देवरकोंडा के ड्राइवर ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।