ऐक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी सास को तोहफे में दिया घर, हुईं भावुक

ऐक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी सास (ऐक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम की मां) को तोहफे में एक फ्लैट दिया है। शोएब की सास पहले उसी फ्लैट में किराए पर रहती थीं। शोएब के व्लॉग में दिख रहा कि घर के पेपर मिलने पर उनकी सास भावुक हो जाती हैं और कहती हैं, "मेरे अपनों ने आजतक मुझे कुछ नहीं दिया।"