ऐक्टर शाहिद कपूर ने शेयर किया अपना वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान
42 वर्षीय ऐक्टर शाहिद कपूर ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में अपना वर्कआउट रूटीन और डाइट प्लान शेयर किया है। शाहिद ने बताया कि वह सुबह वर्कआउट करना पसंद करते हैं क्योंकि इससे पूरे दिन का टोन सेट हो जाता है। डाइट को लेकर उन्होंने कहा, "मैं साफ-सुथरा खाना खाने और अनुशासन बनाए रखने की कोशिश करता हूं।"