ऐक्टर शाहिद कपूर से पूछा गया, 'क्या वह विराट कोहली की बायोपिक करेंगे'; उन्होंने दिया जवाब

ऐक्टर शाहिद कपूर से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर मौका मिलता है तो क्या वह विराट कोहली की बायोपिक करेंगे? शाहिद ने कहा, "मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। अगर मुझे मौका मिलता है...तो मैं ज़रूर करना चाहूंगा।" उन्होंने कहा, "मगर उससे पहले यह उनको डिसाइड करना होगा कि वह अपनी बायोपिक बनवाना भी चाहते हैं या नहीं।"