तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने प्रतिक्रिया देते हुए शुक्रवार को कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐक्टर्स व फिल्म इंडस्ट्री के लिए काला दिन है। उन्होंने कहा, "मामला व्यक्तिगत लगता है...जांच होनी चाहिए।" फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के कारण एक महिला की जान चली गई थी।