रिपोर्ट्स के मुताबिक, 74 साल की उम्र में दुनिया छोड़ने वाले ऐक्टर सतीश शाह अपने पीछे ₹40-45 करोड़ की दौलत छोड़ गए हैं। शाह ने 'जाने भी दो यारों', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'मैं हूं ना', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' समेत कई फिल्मों में काम किया था। उनकी शादी मधु शाह से हुई थी।