ऐक्टर ह्यू जैकमैन ने बताया 'डेडपूल ऐंड वुल्वरीन' के लिए फॉलो किया गया अपना डाइट प्लान
हॉलीवुड ऐक्टर ह्यू जैकमैन ने फिल्म 'डेडपूल ऐंड वुल्वरीन' के लिए फॉलो किया गया अपना डाइट प्लान शेयर किया है जिससे उन्हें किरदार के अनुरूप फिज़िक पाने में मदद मिली। उन्होंने बताया, "मुझे बहुत खाना खाना पड़ता था। 6,000 कैलोरी (प्रतिदिन) के समान था।" बकौल जैकमैन, इस दौरान वह चिकन, तिलापिया मछली और हरी बीन्स खाते थे।