ऐक्सीडेंट के बाद ऐक्टर विजय देवरकोंडा ने दी पहली प्रतिक्रिया, बताया- सिर में आई हल्की चोट

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे ऐक्टर विजय देवरकोंडा ने घटना के बाद X पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "सब ठीक है। हम सब सलामत हैं। मैंने स्ट्रेंथ वर्कआउट भी किया और अभी घर लौटा हूं।" उन्होंने आगे कहा, "सिर में हल्की चोट है..लेकिन बिरयानी और नींद से सब ठीक हो जाएगा। खबरों से स्ट्रेस न लें।"