inshorts

ऐक्टर आमिर खान ने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सीएम राहत कोष में दान किए ₹25 लाख

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को बताया कि अभिनेता आमिर खान ने राज्य में बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹25 लाख दान किए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "उनकी...उदारता के लिए मेरी ओर से हार्दिक आभार।" दरअसल, असम में इस साल बाढ़ से अब तक 134 लोगों की मौत हुई है।