ऐक्टर आर. माधवन के 16-वर्षीय बेटे वेदांत माधवन ने हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित हुई 47वीं जूनियर नैशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप 2021 में 7 पदक जीते। उन्होंने प्रतियोगिता में 4 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते। वेदांत ने इस इवेंट में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व किया था जबकि कर्नाटक इस इवेंट का ओवरऑल चैंपियन रहा।