ऐक्टर के तौर पर भूखा रहना 'लग्ज़री' है, निर्देशक के रूप में यह 'अभिशाप' है: रणदीप हुड्डा
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि एक ऐक्टर के तौर पर भूखा रहना 'लग्ज़री' है लेकिन एक निर्देशक के रूप में यह 'अभिशाप' है। उन्होंने कहा, "जब इंसान भूखा होता है तो सबसे पहले अपना सब्र खो देता है।" रणदीप ने 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का निर्देशन किया है और फिल्म में मुख्य भूमिका भी निभाई है।