ऐक्टर मनोज बाजपेयी ने महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, शेयर की तस्वीर

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मंगलवार को उज्जैन (मध्य प्रदेश) के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान मनोज बाजपेयी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "मैंने भगवान महाकाल से क्‍या मांगा यह तो नहीं बता सकता क्‍योंकि यह व्‍यक्तिगत है लेकिन महाकाल के दर्शन कर मैं खुद को सौभाग्‍यशाली मानता हूं।"

Load More