मुंबई के अंधेरी इलाके में सोमवार शाम को ऐक्टर रजत बेदी की कार से टक्कर लगने के बाद घायल शख्स की मुंबई स्थित अस्पताल में मौत हो गई है। गौरतलब है, पुलिस ऐक्टर के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर चुकी है। हालांकि, ऐक्टर की मैनेजर ने कहा था कि रजत रैश ड्राइविंग नहीं कर रहे थे।