'महाभारत' के ऐक्टर रसिक दवे के निधन के 2 दिन बाद ही उनकी पत्नी व अभिनेत्री केतकी दवे काम पर लौट गईं। उन्होंने ईटाइम्स से कहा, "मैं नहीं चाहती कि लोग मेरे दुख का हिस्सा बनें...उन्हें तो खुशियों में शामिल होना चाहिए।" केतकी ने कहा, "एक प्रोजेक्ट में...पूरी टीम होती है...मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से कोई परेशान हो।"