ऐक्टर राहुल ने शेयर की समांथा की 14 साल पुरानी तस्वीर, लिखा- 13 साल पूरे होने पर बधाई

ऐक्टर राहुल रविंद्रन ने ट्विटर पर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की 14 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है और लिखा, "यह तस्वीर 14 साल पहले मेरी छत पर ली गई थी...एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 13 साल पूरे होने पर बधाई हो सैमी।" गौरतलब है कि समांथा ने 26 फरवरी 2010 को 'ये माया चेसावे' फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था।