ऐक्टर विजय देवरकोंडा ने हाल ही में गेयटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के डायरेक्यर मनोज देसाई से मुंबई में मुलाकात की। दरअसल, विजय ने कुछ दिन पहले अपनी फिल्म 'लाइगर' के बायकॉट ट्रेंड को लेकर कहा था, 'कौन रोकेंगे देख लेंगे।" इसके बाद, मनोज ने इस बयान की निंदा करते हुए ऐक्टर को 'घमंडी' कहा था।