फिल्म 'कमांडो' के अभिनेता विद्युत जामवाल ने बताया है कि उन्होंने 1 सितंबर को फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से सगाई कर ली। उन्होंने दोनों की रॉक क्लाइम्बिंग करते हुए तस्वीर शेयर कर लिखा, "कमांडो की तरह 💍किया...01/09/21" जबकि नंदिता ने लिखा, "उन्हें ज़्यादा देर नहीं लटका सकती थी...हां बोल दिया।" उन्होंने ताज महल के सामने की तस्वीर भी शेयर की।