ऐक्टर विनायकन ने मीटू आंदोलन पर अपने बयान को लेकर मांगी माफी
मलयाली ऐक्टर विनायकन ने मीटू आंदोलन पर अपने बयान की आलोचना होने के बाद माफी मांग ली है। उन्होंने कहा, "मैंने जिस भाषा का इस्तेमाल किया था वह एक पत्रकार (बहन) को अपमानजनक लगी…मैं उसके लिए माफी मांगता हूं।" इससे पहले विनायकन ने कहा था, "अगर किसी महिला से सेक्स के लिए पूछना मीटू है...तो आगे भी ऐसा करता रहूंगा।"