ऐक्टर व 'बिग बॉस-13' के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40-वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। मुंबई के कूपर अस्पताल ने इसकी पुष्टि की है। सिद्धार्थ ने 'बालिका वधू' व 'बाबुल का आंगन छूटे ना' जैसे शो में अभिनय किया था और 2014 में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' से बॉलीवुड डेब्यू (बतौर सहायक अभिनेता) किया था।