ऐक्टर सूरज पंचोली ने की जिया खान की मां के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट की मांग

ऐक्ट्रेस जिया खान की आत्महत्या के मामले में आरोपी ऐक्टर सूरज पंचोली ने उनकी मां राबिया खान के खिलाफ अदालत में अर्ज़ी दायर की है। सूरज ने राबिया पर ट्रायल में देरी करने के आरोप में गैर-ज़मानती वॉरंट जारी करने की गुज़ारिश की है। सूरज ने आरोप लगाया है कि राबिया जानबूझकर कोर्ट में पेश नहीं हो रही हैं।